गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के पेसका गांव निवासी चंदू कुमार मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल ने बताया कि यह गढ़वा बाजार से अपने घर जा रहा था। उसी बीच घर से कुछ ही पहले मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।