बंशीधर नगर : अनुमण्डल कार्यालय परिसर में मंगलवार को कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये कोविड 19 का जांच व वैक्सिनेशन के लिए शिविर आयोजित किया गया।शिविर में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले 30 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया। वहीं 30 लोगो का आर टी पी सी आर सैम्पल लिया गया। शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल के सहायक विपेश राज तमांग, एमपीडब्ल्यू विनीत कुमार पांडेय, दिलीप कुमार, लैब टेक्नीशियन श्री राम, ए एन एम सुशीला देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।