whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205062
Loading...


भाजपा का 41 वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

location_on गढ़वा access_time 06-Apr-21, 06:09 PM visibility 654
Share



भाजपा का 41 वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न


नूतन टीवी check_circle
टीम



बंशीधर नगर : भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुये भाजपा के जिला महामंत्री विकास कुमार स्वदेशी ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष पूर्व भाजपा की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि यह सतत चिंतन वाली,विचारधारा समर्पित कैडर वाली पार्टी है।समाज के अति वंचित वर्ग का उत्थान करना ही पार्टी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हमसभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गांव गांव तक पहुंचावे तथा हर स्तर पर सांगठिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में पहल करें।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष शहरी कुमार कनिष्क, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विकास पांडेय, जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी,मथुरा पासवान, लवली आनन्द, फूल कुमारी देवी,मण्डल महामंत्री लालमोहन यादव, बूच्चू प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, विभूति भूषण चौबे, सत्यनारायण पांडेय, ओबीसी मण्डल अध्यक्ष आनन्द प्रकाश कमलापुरी, संतोष रंजन,युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष विक्रांत सिंह, आशुतोष कुमार पांडेय, नीकु तिवारी, रामदत्त चौबे, विनय पांडेय, अर्चना देवी, अकलू बैठा, लाला पासवान, उपेंद्र सिंह, विजय ठाकुर, विवेकानन्द पांडेय, संदीप चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। गढ़वा : गढ़वा जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कार्यालय में पार्टी का 41वीं स्थापना दिवस मनाया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मझिआंव-विश्रामपुर के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश केसरी ने किया। मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना गया। इसके बाद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाया गया। वहीं वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा बहुत गर्व की बात है। कि हम उस पार्टी के प्रतिनिधि है जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 18 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन से बड़ा व्यक्ति नहीं होता है। कुछ लोग संगठन से अपने आप को ऊपर समझने का बहुत बड़ा भूल कर रहे हैं।
वैसे लोग समाज और पार्टी के लिए घातक हैं। संबोधित करते हुए भाजपा के लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना और जिस संकल्प के साथ किया गया था। आज उस संकल्प को धरातल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उतारा जा रहा है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित, राष्ट्र के निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही पार्टी के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दिया। जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि जिले के सभी मंडल में पंचायत स्तर तक आज पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश तिवारी, भोला चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, युवा मोर्चा के पलामू प्रभारी मुन्ना तिवारी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र विश्वकर्मा, कैलाश कश्यप, विजय केसरी, शोभा देवी, पिंकी केसरी, पार्वती सिंह, मीरा कुमारी, अविनाश पासवान, जिला मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, प्रवीण जायसवाल, कृपाल सिंह, पुष्प रंजन, सूरज गुप्ता, अनवर शाह, राकेश कुमार गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांडी : प्रखंड क्षेत्र के डूमरसोता गांव में मंडल अध्यक्ष विनोद बिहारी द्विवेदी के आवास पर एवं कांडी मंडल के भाजपाइयों ने कांडी में सभा आयोजित कर स्थापना समारोह मनाया। समारोह की शरुआत छत्तीसगढ़ में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई व शहीद हुए सैनिको के आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया। उसके पश्चात श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल व अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सभी कार्यकर्ताओं ने श्रवण किया। तत्पश्चात भाजपा अपना स्थापना समारोह मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद बिहारी द्विवेदी व श्रीकांत पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के उदय का मुख्य उद्देश्य समझाया उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा की स्थिति ऐसी बन गई है कि हम सभी गर्व और अभिमान से कहते है कि हम भाजपा के सदस्य हैं पर सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास जानने की जरूरत है कल हम क्या थे और आज क्या हैं इसके बीच के सफर में कई महान नेताओं ने अपने योगदान को देकर भाजपा को यंहा खड़ा की है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का उदय 1951 में जनसंघ के रुप में हो गई थी। और डॉ. मुर्ख़र्जी के ही द्वारा भाजपा की स्थापना की गई थी। ताकि देश को इंदिरा गांधी के क्रूर व्यवहार से छुटकारा दिलाया जा सके। उसके पश्चात सभी नेताओं ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा किये गए कायराना हमले की घोर निंदा किया। स्थापना समारोह में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह, संतोष सिंह, दिलीप सिंह, कैलाश बिहारी, विनोद प्रसाद सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play