गढ़वा : विश्व खेल दिवस के अवसर पर गढ़वा जिला खेल संघ के तत्वाधान में हॉकी कार्यालय गढ़वा में अरविंद कुमार तूफानी, अध्यक्ष हॉकी संघ की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमे निम्नांकित महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
विश्व खेल दिवस के अवसर पर कुश्ती के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कुश्ती के प्रशिक्षु खिलाड़ियों को गढ़वा डे बोर्डिंग सेंटर के कुश्ती प्रशिक्षक द्वारा गाली गलौज करने एवम प्रताड़ित करने पर संघ द्वारा कड़ा विरोध करते हुए अग्रतर कार्रवाई करने हेतु निर्णय लिया गया। विश्व खेल दिवस पर ग्राम खोरीडीह के मैदान में फुटबॉल मैच कराने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर गढ़वा जिला खेल संघ के संरक्षक जिनाहुदीन खान, बास्केट बॉल संघ के अध्यक्ष धर्मराज राम, हॉकी संघ सचिव संजय प्रताप देव,नवनीत शुक्ला हॉकी संघ के सह सचिव नित्यानंद गुप्ता, हैंडबॉल संघ के वाइस प्रेसिडेंट मंदीप आदर्श, हैंडबॉल के सचिव अभय कुमार सिन्हा, कुश्ती संघ के सचिव धीरज चौबे, रंका अनुमंडल खेल संघ के अध्यक्ष ब्रजेंद्र चौधरी, खो खो संघ सचिव विक्रम ठाकुर, जंप रोप के सचिव रीना बाड़ा, सरिता कुमारी आदि उपस्थित थे।