whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27201863
Loading...


श्री राम लला मंदिर परिसर में सामान्य तरीके से रामनवमी मनाने का लिया गया निर्णय

location_on गढ़वा access_time 06-Apr-21, 05:21 PM visibility 657
Share



श्री राम लला मंदिर परिसर में सामान्य तरीके से रामनवमी मनाने का लिया गया निर्णय
बैठक करते समिति के पदाधिकारी और सदस्य


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए श्री रामलला मन्दिर गढ़वा में इस वर्ष श्री रामनवमी उत्सव सामान्य तरीके से मनाने को निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मंदिर निर्माण के अधूरे पड़े कार्यों को फिर से शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावे मन्दिर की व्यवस्था पर चर्चा की गई और जिले के विभिन्न जगहों पर स्थित जमीन का भौतिक सत्यापन करने हेतु एक कमेटी का गठन किया गया। मन्दिर परिसर में समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार श्री रामनवमी महोत्सव को सामान्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस बार कलश यात्रा और नौ दिनों तक प्रवचन कायर्क्रम को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।
केवल पांच विद्वान ब्राह्मणों द्वारा नौ दिनों तक श्री रामचरितमानस पाठ एवं पूजा कराने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। बैठक में कोरोना के कारण बन्द हो गए मन्दिर निर्माण के कार्य को फिर से चालू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए हिन्दू समुदाय के लोगों से अधिक से अधिक सहयोग की अपील की गयी। बैठक में मन्दिर में पूजापाठ और मन्दिर परिसर में आवश्यक व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। जिसमें कहा गया कि समिति के अनुमति के बिना परिसर में किसी तरह की गतिविधि संचालित नहीं होगी। बैठक में श्रीरामलला मन्दिर गढ़वा की रेहला रोड स्थित हरियारा नाला, गोबरदाहा और दलेली गांव में स्थित जमीन का भौतिक सत्यापन करने का निर्णय लिया गया।
इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें मन्दिर समिति के पदाधिकारी धनन्जय कुमार गोंड उर्फ डबल जी, सत्यनारायण दुबे, संजय तिवारी, चन्दन जायसवाल, सन्तोष मिश्र और सुदर्शन सिंह को शामिल किया गया है। कमेटी को 10 अप्रैल तक भूमि का सत्यापन कर समिति के समक्ष रिपोर्ट समर्पित करने को कहा गया है। बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी देते हुए मन्दिर समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि श्री रामनवमी के नवमी के दिन भगवान श्री रामलला के दर्शन ने लिए पहुंचने वाले भक्तों के लिए प्रसाद, सेनेटाइजर, मास्क आदि की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने का आग्रह किया गया है। बैठक का संचालन मन्दिर समिति के सचिव धनन्जय सिंह ने किया।
बैठक में धनन्जय गोंड उर्फ डबल जी, अर्जुन मेहता, नन्दकुमार गुप्ता, सुदर्शन सिंह, चन्दन जायसवाल, चन्दन कश्यप, नितेश कुमार, विकास दुबे, संजय कुमार, उमेश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल तिवारी, श्यामानन्द, सत्यनारायण दुबे, पूनमचंद कांस्यकर, सन्तोष मिश्र सहित कई सदस्य मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play