whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27199475
Loading...


एनएच-75 में कुडू से विंढ़मगंज 205 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 46.99 करोड़ रू स्वीकृत

location_on गढ़वा access_time 06-Apr-21, 04:51 PM visibility 661
Share



एनएच-75 में कुडू से विंढ़मगंज 205 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 46.99 करोड़ रू स्वीकृत


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि एनएच-75 सड़क में कुडू वाया मेदिनीनगर होते हुए उत्तर प्रदेश के सीमा विंढ़मगंज तक लगभग 205 किलोमीटर सड़क की सुदृढ़ीकरण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एचएनएआई) ने 46.99 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि एनएच 75 कुडू वाया मेदिनीनगर होते हुए विंढ़मगंज तक फोरलेन में विस्तार का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से किया जाना है। इस राजमार्ग को पांच भागों में बांटकर डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इन पांच भागों में चौथा भाग (रेहला-गढ़वा फोरलेन बाईपास) का कार्य मेसर्स शिवालया कंस्ट्रक्शन, नई दिल्ली को कार्य अवार्ड किया जा चुका है। इस भाग में फोरलेन बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य गढ़वा और पलामू भू-अर्जन कार्यालय द्वारा किया जा रहा है।
शेष चार भागों में डीपीआर एवं भू-अर्जन की प्रक्रिया चल रही है। इन चार भागों में उक्त राजमार्ग की स्थिति जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह पर गड्ढ़े बने हुए हैं। जिससे आमलोगों को आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने कुड़ु से विंढ़मगंज तक उक्त राजमार्ग का सुदृढ़ीकरण करने की घोषणा 14 फरवरी 2021 को किया गया था। लेकिन अभी तक इसपर कुछ भी अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क की स्थिति भारी वाहनों के लगातार आवागमन से और भयावह होती जा रही थी। आम जनता को आवागमन में हो रही कठिनाईयों को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से ही इस राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण कराने का अनुरोध मैंने किया गया था।
जिसपर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क का सुदृढ़ीकरण के लिए 46.99 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय रांची ने अगले तीन-चार दिनों में निविदा प्रकाशित की जाएगी। संवेदक के चयनोपरांत इस राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य आगामी मानसून से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play