भवनाथपुर : टाउनशिप मुख्य पथ के देवी धाम के समीप तीखे मोड़ पर बीती रात्रि एक बोलेरो गाड़ी पलटने से उस पर सवार चालक सहित आधा दर्जन लोग बाल बाल बच गए जबकि बोलेरो के चारो चक्का ऊपर और बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया है। उक्त बोलेरो थाना क्षेत्र के फुलवार निवासी ललन यादव, पिता हरिगोविंद यादव बताया जा रहा है जो खुद ड्राविंग कर रहा था।
जानकारी के अनुसार उक्त बोलेरो, फुलवार से गुलाब कोरवा के घर से लड़का का छेका करके श्री बंशीधर नगर की ओर से बीती रात्रि लगभग नव बजे लौट रही थी तभी देवी धाम के 100 मीटर की दूरी पर तीखे मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रहा सभी उस पर सवार लोग बाल-बाल बच गए।