whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193502
Loading...


आगजनी से पीड़ित किसानों को जिप सदस्य और समाजसेवी ने पहुंचाई मदद

location_on गढ़वा access_time 05-Apr-21, 07:44 PM visibility 660
Share



आगजनी से पीड़ित किसानों को जिप सदस्य और समाजसेवी ने पहुंचाई मदद


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मझिआंव प्रखंड के दो गांव तलसबरिया और बिच्छी में आग ने इस कदर कहर बरपाया की जो किसान फ़सल की आस लगाए बैठे थे। उनके आंखों के सामने उनकी उपज जल कर राख हो गयी, बावजूद पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक कोशिश नहीं किया गया। तलसबरिया गांव में मंजूर खान, मारुद खान, विश्वनाथ यादव, गोपाल यादव, हरिहर यादव, सुरेश यादव एवं प्रह्लाद यादव के खेत में रखा गेहूं का सैकड़ा बोझा जल कर पूरी तरह राख हो गया,तो उधर बिच्छी गांव निवासी रामजीत रजवार के घर में आग लगी जिससे घर सहित सारा सामान पूरी तरह जल गया। उधर घटना के बाद तलसबरिया के किसान के साथ साथ बिच्छी के रामजीत रजवार द्वारा राहत की आस जोहा जा रहा था। लेकिन अब तलक प्रशासनीक स्तर पर उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
जब इस बावत सूचना जिला परिषद सदस्य कविता देवी को मिली तो वो सदस्य प्रतिनिधि सह समाजसेवी आशीष दुबे उर्फ चिंटू दुबे के साथ दोनो गांव में पहुंची जहां उनके द्वारा अगलगी का जायज़ा लिया गया। वहीं पीड़ित किसानों से मुलाक़ात कर उनकी व्यथा सुनी गयी। मौक़े पर सदस्य द्वारा तलसबरिया के सभी पीड़ित किसानों को 50-50 किलो गेहूं बतौर राहत प्रदान किया गया। वहीं घर जल जाने से बेआसरा हुए बिच्छी गांव के रामजीत रजवार को 50 किलो गेहूं के साथ राशन का सामान और पूरे परिवार को पहनने वास्ते कपड़ा दिया गया। जिला परिषद सदस्य कविता दुबे एवं समाजसेवी आशीष दुबे उर्फ चिंटू दुबे ने कहा कि यह राहत तो उनके तरफ़ से निजी तौर पर दिया गया है जो इस आफ़त में नाकाफ़ी है। पीड़ित लोगों को पूरी तरह राहत मिले इस निमित उनके द्वारा प्रशासन के वरीय अधिकारियों से मिल कर जल्द सहायता दिलाया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play