गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर छापेमारी किया। जिसमें छतरपुर निवासी विनोद प्रसाद का पुत्र संजीत कुमार के किराना जनरल स्टोर से 12 पीस केन बीयर, 375एमएल का दो शराब, 180एमएल का आईबी शराब जप्त किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर शहर के छतरपुर गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर किया गया। जहां से 12 कैन बियर, 375एमएल का दो पीस 180एमएल का 10 पीस शराब जप्त किया गया। पुलिस ने कांड संख्या 139/21 धारा 272, 273, 290, 47ए उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
अभियान में आकाश पन्ना, कमलेश महतो, सदानंद कुमार, अशोक कुमार, नीरज कुमार, अभय कुमार सहित पुलिस के जवान शामिल थे।