गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि नए पुलिस अधीक्षक खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव के पदस्थापना के बाद जिला पुलिस प्रशासन की अच्छी छवि बन रही है। भ्रष्टाचार एवं भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई से जनता में प्रशासन की ईमानदारी की चर्चा शुरू हो गईं है। बरडीहा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाई, पाचाडूमर में अवैध बालू उठाव पर छापा, नगर में उत्तरप्रदेश सीमा के पास ड्यूटी में तैनात भ्रष्ट पुलिस अधिकारी पर कार्यवाई पुलिस अधीक्षक ने जनता का दिल जीता है। इसी तरह उनकी सक्रियता बनी रही तो वह दिन दूर नहीं जब न्यायिक प्रक्रिया में पुलिस पर लोग आंख बंद कर विश्वास करना शुरू कर देंगे।
मौके पर रंथा नायक, नवीन तिवारी, अभिषेक धर दुबे आदि उपस्थित थे।