भवनाथपुर : टाउनशिप दुर्गा मंदिर प्रांगण में रामनवमी पूजा व चैयती छठ पूजा मनाने को लेकर ट्रस्ट कमिटी की बैठक सचिव प्रदीप चौबे की अध्यक्षता में की गई।
बैठक में सर्व सम्मति से कोरोना कॉल को देखते हुए सरकारी गाईड लाईन के दिशा निर्देशानुसार शारीरिक दूरी बनाते हुए पूजा सम्पन्न करने पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से कमिटी के प्रमोद सिंह, कुंडल सिंह, दिनेश सिंह, ध्रुप दुबे, संजीव सिंह, मुकेश शुक्ला, बुद्धि सिंह सहित लोग उपस्थित थे।