खरौंधी : गढ़वा जिला के खरौंधी प्रखंड के राजी बस स्टैंड से पलामू (डाल्टनगंज) के लिए निजी बस हर दिन सवारी लेकर चलती थी। रविवार को नित्य की भांति डाल्टनगंज से देर शाम लौट कर राजी बाजार में खड़ी थी कि रात्रि में लगभग 2:15 बजे अचानक बस में आग की लपटें दिखाई देने लगी।
रात में ही आस पड़ोस में सो रहे लोगों की चीख पुकार सुन कर ग्रामीण दौड़े लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बस आग की चपेट में आ चुकी थी। देखते ही देखते बस पूरी तरह से जल गयी। सुबह तक बस में आग लगने का कारण पता नही चल सका था।
ग्रामीणों के मुताबिक बस के स्टाफ द्वारा मच्छर मारने के लिए कॉइल का प्रयोग किया गया होगाा जिससे आग लगने की संभावना जताई जा रही है। वहीं खलासी व ड्राइवर की आग की लपटों से झुलसने के कारण उनको गढ़वा में इलाज के लिए भेज दिया गया है।
जिसमें आग की लपट से एक ऑटो भी जलते जलते बचा। वहीं खरौधी थाना निरीक्षक राहुल मिश्रा ने भी मौके पर पहुंच कर आग लगने की वजहों की पूछताछ किए।