बंशीधर नगर : नगर उंटारी- भवनाथपुर मार्ग पर जंगीपुर ग्राम के धंगरडीहा टोला के निकट रविवार की शाम टेम्पो के अनियंत्रित होकर पलटने से उस पर सवार आधा दर्जन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां दो घायलो की स्थिति गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढवा रेफर कर दिया।
टेम्पो पलटने से घायल होने वाले सभी भवनाथपुर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर ग्राम निवासी स्वदेश सिंह की पुत्री करिश्मा कुमारी, शिव कुमार सिंह व पत्नी रोमा देवी, कामेश्वर सिंह की पत्नी संजूू देवी तथा पुत्री अंकिता कुमारी , रामकुमार सिंह की पत्नी मीना देवी का नाम शामिल है।
स्वदेश सिंह की पुत्री करिश्माा कुमारी तथा शिव कुमार सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना के बारेे बताया जाता है कि टेम्पो में सवार सभी लोग नगर उंटारी के राजा पहाड़ी पर शादी समारोह में आए थे। टेम्पो में सवार सभी लोग लड़की पक्ष के तरफ से थे। शादी से लौटने के क्रम में जंगीपुर ग्राम के धंगरडीहा टोला के निकट टेम्पो के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हो गये।