बड़गड़ : एक कलयुगी पुत्र ने मां - बेटे के प्रेम के अनमोल रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी मां पर प्राण घातक हमला कर मौत की निंद सुला दी। प्रेम के प्रतिक इस पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए उक्त मां के गर्भ से जन्में चार पुत्रों में से सबसे छोटे पुत्र ने इस कलंकित घटना को अंजाम दिया है। यह घटना सोमवार को अहले सुबह की है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बड़गड़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत परसवार पंचायत के बोडरी गांव में यशोदा कुंवर उम्र करीब 70 वर्ष नामक महिला को उसके सगे पुत्र ने पहले तो गला दबाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन एक पोती (बड़े पुत्र की बेटी) के बीच बचाव के कारण सफल नहीं होनें पर मोटे लकड़ी के डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी।
मृतका के हत्यारा सबसे छोटे पुत्र का नाम जीतू भुईहर उम्र करीब 27 वर्ष बताया गया है। हत्या के बाद मौके से वह फरार हो गया। जीतू शादी शुदा है।
घटना की सूचना मिलने पर बड़गड़ ओपी पुलिस प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा भेज दिया। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान सुरू कर दी गई है।
इधर समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारा जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। गौरतलब है कि जीतू अपनी मां के साथ ही रहता था। तथा वह ईंट भट्टा में काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि जीतू की पिछले कई दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं थी।