विश्रामपुर : विश्रामपुर मुख्य पथ पर बी मोड़ के समीप दो ऑटो की टक्कर हो गई है, जिसमे विश्रामपुर निवासी टाइगर चंद्रवंशी का परिवार बुरी तरह घायल हो गया है। घटना रविवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। घायल में राहुल कुमार चंद्रवंशी उम्र करीब बीस वर्ष, चांदनी कुमारी उम्र करीब चौदह वर्ष, रीशु कुमार उम्र करीब तीन वर्ष शामिल हैं जिन्हें रेहला थाना प्रभारी लालजी यादव ने अपने दल बल के साथ विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत पीएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार उक्त सभी परिवार रेहला जोगी बीर बाबा मंदिर मे हो रहे शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।