बंशीधर नगर : नगर उंटारी थाना परिसर में शनिवार की शाम विभाग को निष्पक्ष सेवा देने वाले हवलदार राजेश्वर प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्री प्रसाद 31 मार्च 2021 को सेवा निवृत हुए थे। श्री प्रसाद अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी के लिए नगर उंटारी थाना में जाने जाते थे।
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए एसडीपीओ प्रमोद पंकज केशरी ने कहा कि सेवानिवृति एक सरकारी प्रक्रिया है। उन्होंने इनके कार्यो की सराहना किया। उन्होंने कहा कि इनके पास कार्य करने का एक लंबा अनुभव है। इनकी कमी तो खलेगी ही। इनके अच्छे कार्य के लिए इन्हें राष्ट्रपति द्वारा पदक भी मिला है। उन्होंने इनके दीर्घायु होने व उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि विभाग में इनकी अच्छी छवि है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने पर आज वे तनाव मुक्त होंगे। मेरी कामना है कि ये हमेशा स्वस्थ रहे, खुश रहे।
थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि इन्होंने तीन वर्ष 3 महीने तक नगर उंटारी में सेवा दिया।1980 से इनकी कोई शिकायत नही, सेवा पुस्तिका एक दम साफ है। हम सभी को इनसे सीख लेने की जरूरी है। इन्होंने हमेशा कर्तव्य को आगे रखा। उन्होंने इनके दीर्घायु होने व उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। उन्होंने कहा कि सभी नव नियुक्त एसआई को इनसे सीख लेने की जरूरत है। विदाई समारोह के अंत मे उन्हें अंगवस्त्र,छाता व फूलमाला देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह में एसआई अक्षय कुमार सिंह, सुभाष प्रसाद यादव, मंटू शर्मा, अनिल कुमार दास, विक्की कुमार, राहुल कुमार, मुंशी प्रकाश कुमार, आशीर्वाद मेहता सहित सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे।