बंशीधर नगर : नगर उंटारी निवासी शम्भू विश्वकर्मा ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अपने भाइयों पर गलत वंशावली बनवाकर रैयती जमीन बेचने का आरोप लगाते हुये जांचोपरांत अपने हिस्से की भूमि दिलाने की मांग किया है। उन्होंने इस सम्बंध में जिले के उपायुक्त को भी आवेदन दिया है।
आवेदन में कहा गया है कि मर्चवार ग्राम में खाता 88 प्लॉट 3(पुराना)नया खाता नम्बर 119 व प्लॉट 7 रकबा 31 डिसमिल, नया खाता 119 व प्लॉट 8 रकबा 33 डिसमिल भूमि मेरी रैयती भूमि है,जिसका डिमांड मेरे बाबा स्व0 महादेव विश्वकर्मा के नाम से चलता है। स्व0 महादेव विश्वकर्मा के पुत्र स्व0 लक्ष्मण विश्वकर्मा के हम लोग पांच पुत्र है। लेकिन मेरे चारो भाइयो ने गलत वंशावली बनवाकर मेरे हिस्से की भूमि भी अवैध रूप से बिक्री कर दिए है।
बिक्री किये जाने का विरोध करने पर उनके द्वारा मुझे धमकी दिया जा रहा है।शम्भू विश्वकर्मा ने कहा है कि हम गरीब व्यक्ति हैं ज़ किसी तरह मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है।