whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206323
Loading...


महिलाओं के सहयोग के बगैर कोई भी समाज सशक्त और समृद्ध नहीं हो सकता : एसडीओ

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Apr-21, 02:05 PM visibility 657
Share



महिलाओं के सहयोग के बगैर कोई भी समाज सशक्त और समृद्ध नहीं हो सकता : एसडीओ


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : व्यवसायी संघ के तत्वावधान में शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में हमारी हुनर-हमारी पहचान कार्यक्रम के तहत रोजगार सृजन को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव, साहेबगंज के वरीय सिविल जज मनोरंजन कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी जय वर्द्धन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, एल डीएम इंदु भूषण सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता सिधेश्वरलाल अग्रवाल व अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव ने व्यवसायी संघ की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि इससे छोटे छोटे उद्योग को बढ़ावा मिलेगा वहीं समाज मे परिवर्तन होगा।
महिलाएं अपने घरेलू उत्पाद को बाजार में बेचकर आर्थिक रूप से समृद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं में हुनर की कमी नही है, जरुरत है उनके हुनर को निखारने की। अनुमण्डल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार ने कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना कोई भी समाज सशक्त व समृद्ध नही हो सकता है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए महिलाओं को अपने हुनर पर आत्मविश्वास होना जरूरी है। उनके हुनर को निखारने के लिए व्यवसायी संघ का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बैंक के सहयोग के बिना कोई भी उद्योग, व्यापार नही चल सकता है।उन्होंने कहा कि महिलाएं बैंक से जुड़कर व्यवसाय को बढ़ावें व आत्मनिर्भर बने। कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, एलडीएम इंदु भूषण सिंह, भाजपा नेता सिधेश्वरलाल अग्रवाल, लक्ष्मण राम ने भी संबोधित किया तथा व्यवसायी संघ की इस पहल की सराहना किया।
प्रतियोगिता में महिलाओं ने अचार, चिप्स, पापड़, खिलौने, टेडी वियर, लहंगा, ब्लाउज सहित अन्य हस्त निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया। सम्बोधन से पूर्व प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा लगाए गए प्रदर्श का अवलोकन कर अतिथितो ने प्रतिभागियों के हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को व्यवसायी संघ द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में 50 वर्ष से अधिक समय तक व्यवसाय में लगे व्यवसायियों को अंग वस्त्र देकर व्यवसायी संघ द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं कोविड काल के दौरान संघ द्वारा चलाये गये सहायता अभियान में संघ को आर्थिक सहयोग देने वाले 56 व्यवसायियों को अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुक्तेश्वर पांडेय, रामजी कांस्यकर, रामानन्द पांडेय, शिव साह, ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक सेठ, व्यवसायी संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल प्रसाद जायसवाल, मुकेश जायसवाल, हृदया नन्द कमलापुरी, लवली आनन्द,कुमार कनिष्क, शमीम खान, तस्लीम खान, अधिवक्ता बिरेन्द्र मिश्र, ब्रजेश चौबे, राजेश पांडेय, नित्यानन्द चौबे, ब्रजेन्द्र पांडेय, लाल हेमेंद्र चौबे, मुखदेव सिंह, विश्वबिहारी आर्य, संतोष कमलापुरी, ओमप्रकाश चौबे, अनूप निराला सहित बड़ी संख्या में व्यवसायी व प्रतिभागी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शम्भूनाथ सौदागर तथा संचालन राजीव जायसवाल ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play