गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र नगवां निवासी अशोक साव को कलयुगी पुत्र ने मारपीट कर घायल कर दिया है। जिनका ईलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल अशोक साहू ने बताया कि हमारा बड़ा लड़का धर्मेंद्र गुप्ता, हमेशा पैसे की मांग करता है। वह कुछ काम धंधा नहीं करता है। पैसा नहीं देने पर कल घर के सभी दरवाजे को तोड़ दिया और सामान को भी तोड़ रहा था। इसी बात को जब हम ने मना किया, तो लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया है। घायलावस्था में पत्नी ने उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में लाई है। घायल के माथे और हाथ में चोट लगी है।