भवनाथपुर : थाना पुलिस के पुलिस निरीक्षक रामजी महतो का शनिवार को विदाई समारोह आयोजन कर माला पहना कर व साल ओढ़कर नए पुलिस निरीक्षक कृष्णा कुमार व थाना प्रभारी सतीश कुमार को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रामजी महतो ने कहा कि नौकरी में पदस्थापना एक प्रक्रिया है। परन्तु जो स्नेह प्यार हमको भवनाथपुर के जनता के द्वारा मिला है वह यादगार पल होगा। लोगों से जो प्यार स्नेह मिला वह अतुल्यनीय है। जबकि नए थाना पुलिस निरीक्षक कृष्णा कुमार ने कहा कि लोगों का प्यार देखकर लगता है कि रामजी महतो जी यह अपने कार्य काल मे जनता से काफी घुले मील थे। मेरा प्रयास यही रहेगा कि इनके तरह ही जनता से अच्छा जुड़ाव बना रहे और इसी तरह जनता का प्यार हमे भी मिलता रहे।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि नौकरी के कार्य काल में कई अधिकारियों से कार्य करने का मौका मिला, परन्तु रामजी सर का अनुभव व अधिकारी के साथ जो समन्वय था वह काबिले तारीफ व प्यार भरा था, जिसका भरपाई शायद ही कोई अधिकारी करे। मैं इनके सुंदर भविष्य का कामना करता हूँ जहां रहे सलामत रहे।
इस अवसर पर थाना के पीएसआई सहदेव कुमार साह, माणिक राम, मुखिया गोपाल यादव, रंजन चौबे, राकेश कुमार, प्यारे मोहमद, नीलू सिंह, बबलू सिंह सहित पुलिस कर्मी व गण्यमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।