गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी गांव निवासी राजेंद्र चंद्रवंशी 40 वर्ष मारपीट की घटना में घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायल राजेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास मिला था। वह अपने भूमि पर आवास का निर्माण कर रहा था। इसी बीच गांव के ही धनेश चंद्रवंशी ने उसे उक्त भूमि पर आवास बनाने से मना कर रहा था। जब राजेंद्र चंद्रवंशी ने उसका विरोध किया तो धनेश चंद्रवंशी ने लाठी-डंडे कुदाल से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को उठाकर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आई है।
चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया है।