कांडी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बलियारी के बरवाडीह टोला में प्रमुख प्रतिनिधि व मुखिया प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित तकरीबन डेढ़ किलोमीटर का मिट्टी मोरम पथ का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया गया।
इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र पांडे उर्फ पिंकू पांडे ने कहा कि बरवाडीह बलियारी गांव का एक टोला है जो कि यहां आने के लिए लोगों को 7 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता था परंतु इस सड़क का मरम्मती हो जाने से बरवाडीह से बलियारी जाना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण बरवाडी स्कूल से लेकर बलियारी स्कूल तक कराया जाना है जिसकी दूरी तकरीबन डेढ़ किलोमीटर की है। और यह सड़क का निर्माण मनरेगा योजना अंतर्गत चार लाख 90 हजार की लागत राशि से निर्माण कराई जा रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह सड़क काफ़ी उबड़-खाबड़ हो गया था जिसका मरम्मती हो जाने से वाहन सहित ग्रामीणों को भी काफी सहूलियत होगी।लोगों को आने जाने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र पांडे उर्फ पिंकू पांडे, मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र शाह समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।