बंशीधर नगर : प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में शनिवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जुलाई 2018 से फरवरी 2020 तथा सितम्बर 2020 से फरवरी 2021 तक की पोषाहार की राशि नही मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया।
सेविकाओं ने कहा कि परियोजना पदाधिकारी के आदेशानुसार पंचायत प्रतिनिधि के साथ पोषाहार का वितरण किया गया है।सेविकाओं ने कहा कि अब जबतक बकाया पोषाहार की राशि के साथ साथ अग्रिम राशि का भुगतान नही होगा हम सभी सेविका स्कूल पूर्व अनौपचारिक शिक्षा के तहत बच्चो को नास्ता व खिचड़ी चलाने में असमर्थ है।सेविकाओं ने कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण हम सभी सेविका अप्रैल माह से 3 से 6 वर्ष के बच्चों को पोषाहार देने में असमर्थता व्यक्त किया।
बैठक के बाद सेविकाओं ने पूर्व का बकाया राशि व अग्रिम राशि भुगतान के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा तथा बकाया व अग्रिम राशि भुगतान कराने का आग्रह किया ताकि केंद्र का संचालन करने में सुविधा हो।
बैठक में कौशल्या देवी, भागमती देवी,अनिता पांडेय, कुमुद कुमारी, आशा देवी, मंजू देवी, सुमित्रा देवी, लीलावती देवी, गीता देवी, सुधा देवी, उर्मिला देवी, सुषमा देवी, सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे।