रेहला : उमेश सिंह एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल बेलचंपा में आज वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें वर्ग नर्सरी से वर्ग 9 तक के बच्चों का ऑनलाइन परीक्षा फल घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक अमित कुमार सिंह और प्राचार्य ओम प्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। काफी संख्या में अभिभावक ऑफलाइन परीक्षा फल विद्यालय में आकर प्राप्त किए विद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फल भी देखा जा सकता है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शिक्षक और अभिभावक अपने बच्चों के परीक्षा फल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किए।
वर्ग प्रथम में प्राची राणा ने प्रथम स्थान और निशांत कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ वर्ग 2 में अरसलान खान तथा राजीव रंजन दुबे ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया वर्ग 3 में प्रत्याशा सिंह तथा अलकमा नाज 90% और 87% अंक प्राप्त किए।
वर्ग 4 में आकील अनवर और प्रियांशु पांडे 90% अंक लाकर प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। वर्ग 5 में सना सबा और उषा कुमारी ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया वर्ग 6 में इशिका तिवारी और काजल कुमारी वर्ग 7 में माही कुमारी तथा दीपिका मेहता वर्ग 8 में रेहान अंसारी और सुमित कुमार वर्ग 9 वा में अमन कुमार ठाकुर और कृति तिवारी ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग 6 की छात्रा इशिका तिवारी 94% अंक लाकर विद्यालय टॉपर रही। सभी टॉपर छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शैलेश चौबे, विकास दीप चौबे, सुरेंद्र शर्मा, अनुज शर्मा, विकास पांडे, लतीफ अंसारी, गीता पांडे, आशु चौबे, राबिया प्रवीण, मो रूपा धर तथा अभिभावक गण उपस्थित हुए।