गढ़वा : मझिआंव प्रखंड के शकरकोनी सब स्टेशन के भूमिदाता के परिजन जौहर इकबाल व अर्सलान अहमद ने न्याय की गुहार लगाया है।
उन लोगों ने कहा है कि मझिआंव प्रखंड के शकरकोनी गांव के खाता नंबर 46, प्लॉट नंबर 335 रैयती जमीन से 1.25 एकड़ जमीन बिना राज्यपाल के नाम रजिस्ट्री कराते हुए सब स्टेशन का निर्माण यह प्रलोभन देकर कराया गया है कि दो आदमी की नौकरी देने के साथ ही जमीन का मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन वर्षो बीत जाने के बाद परिजनों का धैर्य अब टूट चुका है। उन्होंने कहा है कि उद्घाटन के समय तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चंद्रवंशी द्वारा मंच से भी उपरोक्त घोषणा किया गया था। लेकिन आज तक न तो भूमिदाता के परिजनों को नॉकरी मिल पाई और ना ही जमीन का मुआवजा मिल पाया है।
भूमिदाता के परिजनों ने कहा है कि सरकार से मुआवजा व नौकरी का गुहार लगाने के बाद भी अगर नौकरी व मुआवजा नहीं मिला तो परिजन इंसाफ के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।