whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212875
Loading...


किसान उत्पादक संगठन की बैठक में आय दोगुना करने पर दिया गया बल

location_on गढ़वा access_time 03-Apr-21, 06:08 PM visibility 653
Share



किसान उत्पादक संगठन की बैठक में आय दोगुना करने पर दिया गया बल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शनिवार को किसान उत्पादक संगठन जिला कार्यालय गढ़वा के तत्वाधान में गढ़वा प्रखंड के अचला पंचायत के सभी गांवों के किसानों की एक बैठक अचला पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान उत्पादक संगठन( एफपीओ) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर नवीन कुमार धर दुबे ने की तथा संचालन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य अमित रंजन ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड के पदाधिकारी लक्ष्मण कुमार मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि किसान उत्पादक संगठन का निर्माण किसानों की आय को दोगुना करने के लिए की गई है। तथा किसानों को इसके बारे में विस्तार पूर्वक से समझाया। किसान उत्पादक संगठन असल में किसानों का एक समूह होता है।
एक गांव के कई किसान मिलकर समूह बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह लघु स्तर के उत्पादकों के विशेष रूप छोटे एवं सीमांत किसानों के समूह करण के उद्देश्य से बनाया गया ताकि किसानों के हित का संरक्षण किया जा सके ।किसानों को बीज उर्वरक मशीनों की आपूर्ति मार्केट लिंकलेज के संदर्भ में परामर्श एवं तकनीकी सहायता देना ।किसानों का प्रशिक्षण एवं तकनीकी परामर्श देना। किसानों की ऋण की उपलब्धता एवं बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने के संदर्भ में उन चुनौतियों के समाधान का प्रयास करना, जिनका सामना छोटे और सीमांत किसान करते हैं। उन्होंने एफपीओ से किसानों को क्या लाभ होगा उसके बारे में भी विस्तार से बताया। उमेश पाल के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन तथा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, वीरेंद्र कुमार तिवारी, मुखराम भारती, मुकद्दर अंसारी, रामानुज सिंह, विजय राम, राम लाल राम ,बाल कृष्णा धर दुबे, रामनरेश सिंह, अरविंद कुमार दुबे, हाजी ताहिर हुसैन, गंगा चौधरी, रविंदर महतो, विजय कुमार धर दुबे, धनंजय धर दुबे, बंशी धर दुबे, मुस्तकीम अंसारी, सुनील कुमार तथा अन्य किसान उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play