बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के नया खांड स्थित संत स्टीफन चर्च में गुड़ फ्राइडे बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर क्रूस स्थापना व विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
संत स्टीफन चर्च में रांची से आये फादर कैरोविन ने गुड़ फ्राइडे के संबंध में कहा कि पवित्र शुक्रवार प्रेम व करुणा का संदेश देता है। क्रूस रास्ते पर चलते हुए यीशु ख्रीस्त के दिये गए सात वाणी आज भी अमर है। उन्होंने यीशु मसीह के क्रूस पर से कहे गए सातो क्रूस वाणी पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि आज के दिन यीशु मसीह का येरुशलम में क्रूस पर मृत्यु हुई थी। जिसके बाद सारे देश मे अंधियारा छा गया था, साथ ही कई घटनाएं भी हुई थी। येरुशलम में चर्च का पर्दा बीच से फट गया था।
यीशु मसीह को जब क्रूस पर लटकाया गया था तब उनके द्वारा यह कहा गया था कि ईश्वर इन्हें माफ करना क्योंकि ये यह नही जानते कि ये क्या कर रहे है।
उन्होंने क्रूस पर से सात वाणी कही थी जिसमे पहले वचन में उन्होंने सभी को क्षमा किया था। दूसरे वचन में उन्होंने अपने साथ लटकाए गए डाकुओ से कहा था कि आप अपने राज्य में आओ, तब मेरा स्मरण करना और तू आज से ही मेरे साथ स्वर्ग लुक में रहना। तीसरे वचन में अपनी माता से कहा था कि है नारी देख यहन्ना तेरा पुत्र है और यहुन्ना से कहा कि मरियम तेरी माता है। चौथे वचन में कहा था कि हे मेरे ईश्वर तूने मुझे क्यों छोड़ दिया। पाचवे वचन में कहा था कि मैं प्यासा हुँ। छठे वचन में कहा था कि पूरा हुआ, तथा सातवे वचन में कहा था कि हे पिता मैं अपनी आत्मा तेरे हाथ मे सौपता हूं।
उन्होंने कहा कि यीशु ख्रीस्त अपने मृत्यु के तीसरे दिन जी उठे थे। उन्होंने बताया कि गुड़ फ्राइडे से चालीस दिन पूर्व से प्रत्येक शुक्रवार को पवित्र मान कर धर्मालम्बी उपवास रखते हुए प्रार्थना व आराधना करते है।आराधना के दौरान मसीही समाज के श्रद्धालुओ ने सामूहिक स्वर में गीत भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर नयाखांड़ पल्ली पुरोहित फादर ज्ञान, सहायक पुरोहित फादर माइकल सहित बड़ी संख्या में धर्मालम्बी उपस्थित थे।