मेराल : भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक शनिवार को मेराल में आयोजित की गई। युवा मोर्चा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विकास कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला युवा मोर्चा के नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में भाजपा के लोग शामिल हुए।
बैठक में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रितेश चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता हरेंद्र कुमार द्विवेदी, डॉक्टर लाल मोहन, अमित शाह आदि लोगों ने युवा कार्यकर्ताओं को समर्पण एवं मेहनत के साथ पार्टी एवं जनहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित एवं जनहित के लिए समर्पित पार्टी है तथा युवा मोर्चा के लोग हीं पार्टी के भविष्य हैं। बैठक के उत्तरार्ध में दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की घोषणा की गई जिसमें विकास कुमार द्विवेदी को अध्यक्ष, विनोद कुमार पासवान एवं विजय विश्वकर्मा को मंडल उपाध्यक्ष, संत प्रकाश जयसवाल एवं लक्ष्मी नारायण सिन्हा को महामंत्री, अंशु रवि एवं ओम प्रकाश राम को मंत्री, रंजन प्रसाद को कोषाध्यक्ष, प्रभु चंद्रवंशी को मीडिया प्रभारी, सुधीर कुमार पासवान एवं हरेंद्र चौधरी को आईटी सेल एवं सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
इसके अतिरिक्त अभिषेक ओझा बंधु शर्मा वीरेंद्र यादव दिलीप विश्वकर्मा रितेश मिश्रा महावीर सिंह संजय कुमार जयप्रकाश शाह सत्येंद्र चंद्रवंशी अमित पाठक बिहारी ठाकुर विनय चौधरी शक्ल गुप्ता अजय पाल संतोष चौधरी आदि कार्यसमिति सदस्य चुना गया।
विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में रितेश चौबे, ओमप्रकाश केसरी, जवाहर पासवान, संतोष दुबे, महेंद्र सिंह, बीडी राम, सत्येंद्र नाथ तिवारी, विनय चौबे बनाए गए जबकि संजय भगत, प्रमोद चौबे, डॉक्टर लाल मोहन, मनोज जायसवाल, अमित साहू, कृष्णा मेहता, प्रकाश कुमार, अरुण, दिनेश कुमार ठाकुर, राम प्रताप शाह स्थाई आमंत्रित सदस्य होंगे।