गढ़वा : पुलिस ने विगत 28 मार्च को एक नाबालिक विलुप्तप्राय जनजाति की लड़की के साथ हुई दुष्कर्म व दुष्कर्म की घटना से आहत, उक्त लड़की के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की घटना का आज खुलासा करते हुए, घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह जानकारी आज चिनियां के थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने देते हुए बताया कि दरअसल दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी। इस मामले में एक आरोपी अविनाश साव जो डोल का रहने वाला था, को पुलिस ने पूर्व में ही ग्रामीणों द्वारा सौंपे जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी संदीप यादव को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है ।
थाना प्रभारी का बयान नीचे सुनिये...