संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु परीक्षा के केंद्रों का निर्धारण हेतु किया गया विचार विमर्श
केंद्र निर्धारण में जिले के अंचलाधिकारी गढवा, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा एवं कल्याण पदाधिकारी गढ़वा से जांच कराने का दिया गया निर्देश
गढ़वा : आज दिनांक 2 अप्रैल 2021 को समय 3:00 बजे अपराहन समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त गढ़वा की अध्यक्षता में जेपीएससी परीक्षा हेतु केंद्रों के निर्धारण को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु केंद्रों का निर्धारण पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें परीक्षा हेतु गढ़वा जिले के कुल 20 केंद्र बनाने को लेकर बैठक में चर्चा की गई। वहीं उपायुक्त गढ़वा के द्वारा सभी केंद्रों का निरीक्षण एवं जांच करते हुए केंद्रों का निर्धारण करने हेतु संबंधित केंद्रों के प्रधानाध्यापक को रख-रखाव, सुव्यवस्था हेतु निर्देश दिया गया।
केंद्र निर्धारण में जिले के अंचल अधिकारी गढ़वा, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा, खेल पदाधिकारी गढ़वा एवं कल्याण पदाधिकारी गढ़वा से जांच कराने का निर्देश दिया गया ।
उक्त बैठक में उपायुक्त गढ़वा के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, डीईओ गढ़वा, अंचलाधिकारी गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा, खेल पदाधिकारी गढ़वा, संबंधित केंद्रों के प्रधानाध्यापक समेत अन्य उपस्थित थे।