बाहर से आनेवाले यात्रियों का कराया रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टेस्ट
गढ़वा : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन सख्ती से सरकार के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का अनुपालन करवाने में लग गया है। इसी कड़ी में आज दिनांक 2 अप्रैल 2021 को उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष कुमार ने छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ के तरफ से आने वाले यात्रियों का रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने कोविड-19 का जांच कराया। उन्होंने राहगीरों/ यात्रियों से मास्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन आवश्यक रूप से करने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से यात्री बसों के माध्यम से आ रहे यात्रियों की जांच कराई।