गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा के नन्दलाल पासवान की पुत्री 17 वर्ष चांदनी कुमारी कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे सदर अस्पताल ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कुछ बात को लेकर भाई से विवाद उत्पन्न हुआ था। उसी बात पर उग्र होकर चांदनी कुमारी ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।