whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216720
Loading...


महिला की हुई संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया साजिश के तहत हत्या करने का आरोप

location_on गढ़वा access_time 02-Apr-21, 06:59 PM visibility 660
Share



महिला की हुई संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया साजिश के तहत हत्या करने का आरोप


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के खुटिया गांव निवासी राकेश वेदियां की पत्नी प्रिया देवी 33 वर्ष की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गयी। मृतका के ससुराल वालों ने कीटनाशक दवा खा कर मौत होने की बात कही है। जबकि प्रिया देवी के मायके वालों ने प्रिया के पति राकेश वेदियां पर साजिश कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। समाचार के अनुसार प्रिया देवी को गंभीर स्थिति में बंशीधर अस्पताल में लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। प्रिया देवी ने गढ़वा लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के थाना के खोईरला गांव निवासी जागेश्वर बेदिया की पुत्री प्रिया की शादी 11 वर्ष पूर्व कुटिया गांव के सूरज बेदिया के पुत्र राकेश के साथ हुई थी।
मृतिका को एक पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतका की बहन तारा देवी ने बताया कि राकेश हमेशा प्रिया देवी को प्रताड़ित करता रहता था। इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी किया गया था। लोगो ने समझाने का भी प्रयास किया गया था। तारा देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम राकेश ने उन्हें मोबाइल फोन पर प्रिया के बीमार होने की जानकारी दी थी। जब उसके बहन के द्वारा फोन किया गया तो प्रिया का 5 वर्षीय बेटा ने फोन को उठाया और बताया कि उसकी मां के साथ मारपीट किया गया है। इसके बाद मायके वालों ने कुटिया गांव के एक अन्य रिश्तेदार अजय बेदिया को फोन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रिया को देखने के लिए अजय को भेजा। अजय के अनुसार प्रिया देवी गंभीर हालत में घर में पड़ी हुई थी।
इसके कुछ देर बाद राकेश ने प्रिया को इलाज कराने के लिए लाया गया। इधर राकेश का कहना था कि उसकी पत्नी बीमार रहती थी। उसके बच्चेदानी से संबंधित को बीमारी थी। इसका धुरकी के निजी चिकित्सक के पास इलाज चल रहा था। गुरुवार को प्रिया ने पेट में दर्द होने की बात कह कर चिकित्सक के पास चलने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर उसने मारपीट किया था। इसी गुस्से में आकर प्रिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इधर प्रिया देवी की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा अस्पताल भेज दिया है। अंत्यपरीक्षण के बाद प्रिया के शव को ससुराल वालों को सौंप दिया गया। इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play