whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216363
Loading...


राजघाटी पहाड़ी में आग लगने से पेड़ पौधों को पहुंचा काफी नुकसान

location_on केतार access_time 02-Apr-21, 06:55 PM visibility 654
Share



राजघाटी पहाड़ी में आग लगने से पेड़ पौधों को पहुंचा काफी नुकसान


योगेन्द्र विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



केतार : प्रखंड के मुकुन्दपुर नारायण वन,मायर और केतार के राजघाटी के पहाड़ी में गुरुवार की दोपहर महुआ चुनने वाले ग्रामीणों ने सुखी पत्तो को जलाने के आग लगाया। लेकिन आग को ग्रामीणों ने नहीं बुझाया। और आग आंधी के वजह से एक से डेढ़ किलोमीटर पहाड़ी में फैल गई। जिससे किमती लकड़ी और जीव जंतु को भी नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। पूरे प्रखंड में अगलगी की घटना 1 सप्ताह से चल रही है। प्रखंड के लगभग सभी जंगल में अगलगी की घटना हो चुकी है। जंगल विभाग अभी तक आग लगाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि सर्वविदित है की महुआ चुनने वालों ने सूखे पत्ती जलाने के लिए आग लगाया। आग को बुझाया नहीं और आग हवा के सहारे पूरे जंगल में फैल गया।
मंगलवार को प्रखंड की सबसे बड़ी अगलगी घटना कोसडीहरा में घटित हुआ। जिसमें कई झोपड़ियां खलिहान आग की भेंट चढ़ी। यदि समय रहते जिस समय पत्ती में आग लगाया गया था, उसी समय पत्ती जलाने के बाद आग को बुझा दिया जाता तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। किसी व्यक्ति की लापरवाही से बहुत बेजुबान जंगली जानवर कीमती लकड़ियां जलकर खाक होती जा रही है। जबकि जंगल विभाग की ओर से जंगल को हरा-भरा करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जाती है, जिसमें छायादार, फलदार एवं इमारती पेड़ पौधे लगाया जाता है। साल भर बाद वहीं पेड़ पौधे आग से जलकर सुख जा रहे हैं। और ग्रामीण के द्वारा सूखे हुए लकड़िया लाया जा रहा है। यदि विभाग अपना कड़ी रुख अपनाता तो शायद ही प्रत्येक वर्ष इतना बड़ा नुकसान देखने को मिलता।
जंगल को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करने की जरूरत सभी जानते हैं कि संसार में वायु के बिना एक पल भी जीवन संभव नहीं है। और वायु हरे भरे पेड़ पौधे से ही मिलते हैं। चंद लोगों की लापरवाही के कारण पेड़ पौधे जल कर नष्ट होते जा रहे हैं। जंगल विभाग द्वारा बनाई गई प्रत्येक गांव में जंगल निगरानी कमेटी में से लापरवाह सदस्यों की सदस्यता रद्द कर कमेटी को नवीनीकरण कर जंगल बचाने के लिए एक विशेष प्रकार के अभियान चलाने की आवश्यकता है। इस अभियान में सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जंगल के प्रति जागरूक करने के लिए टीम गठित कर बच्चे, नौजवान, औरतें को जंगल के महत्व एवं आवश्यकता को बता कर नुकसान होने से बचाया जा सकता है।
साथ ही जंगल को नुकसान करने वाले असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर विभाग की ओर से आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने से कहीं हद तक जंगल को बचाया जा सकता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play