गढ़वा : गढ़वा : जिला अंतर्गत रमकंडा के रक्सी निवासी शीतल प्रजाति मारपीट की घटना मे घायल हो गया है।
घायल को सदर अस्पताल में ईलाज के लिये भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल शीतल प्रजापति ने बताया कि अपना छोटा भाई से जमीन खरीदे थे जोकि उसमें हम खेती करते हैं। अचानक गुरुवार की शाम को छोटा भाई अवधेश प्रजापति ने कहा कि जमीन मेरा वापस कर दो करते हुए कुदाल से मारकर घायल कर दिया। घायल को उठाकर रंका उप स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।