whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212102
Loading...


मेरी हुनर मेरी पहचान प्रतियोगिता श्री बंशीधर नगर में शनिवार को

location_on बंशीधर नगर access_time 02-Apr-21, 06:16 PM visibility 655
Share



मेरी हुनर मेरी पहचान प्रतियोगिता श्री बंशीधर नगर में शनिवार को


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए नगर उंटारी व्यवसायी संघ एक अनूठी पहल कर रहा है। संघ के इस पहल के बाद हुनर प्राप्त लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। व्यवसायी संघ द्वारा "मेरी हुनर, मेरी पहचान" विषय पर हुनर प्राप्त पुरुष महिलाओं के लिए 3 अप्रैल को प्रतियोगिता का आयोजन प्लस टू उच्च विद्यालय में किया गया है, जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है । प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दो सौ से अधिक महिला व पुरुषों ने विभिन्न हुनरों के लिए निबंधन कराया है। उक्त बातें व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शम्भू सौदागर व उपाध्यक्ष हृदया नंद कमलापुरी ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि व्यवसायी संघ बेरोजगारी दूर कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नही है, लेकिन उचित प्लेटफार्म नही मिलने के कारण लोग अपने हुनर का उपयोग नही कर पाते हैं। प्रतियोगिता के लिए नगर उंटारी के दो सौ महिला व पुरुषों ने विभिन्न प्रकार की खुद के हुनर के साथ कलात्मक सामानों को बनाकर निबंधन कराया है, जिसमे पेंटिंग, ज्वैलरी, बेबीडॉल, चिप्स, खिलौने, आचार, चिप्स, मेहंदी व मेहंदी का कैटलॉक, कैरी बैग सहित खाद्य सामग्री शामिल है। उन्होंने ने कहा कि इन होम मेड सामानों के साथ सभी प्रतिभागी तीन अप्रैल को आयोजित प्रदर्शनी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा निर्णायक मंडल के लिए वरिष्ठ लोगो की एक कमिटी बनाया गया है। कमिटी के निर्णय पर बेहतर निर्माण करने वाले लोगो को व्यवसायी संघ सम्मानित भी करेगा।
संघ द्वारा लगाए गए इस प्रदर्शनी में अपने हुनर से बनाये गए सामानों को लोग बेच भी सकेंगे। संघ के लोगो ने कहा कि इससे जहां हुनर को पहचान मिलेगी वही बेरोजगारी पर भी कड़ा प्रहार होगा। व्यवसायी संघ के पदाधिकारियोंं ने कहा कि प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान विगत वर्ष कोविड- काल में आम लोगोंं के आर्थिक सहयोग करनेे वाले व्यवसायी को भी संघ के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play