whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210975
Loading...


90 लाख की 20 योजनाओं का मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया शिलान्यास

location_on गढ़वा access_time 02-Apr-21, 05:34 PM visibility 659
Share



90 लाख की 20 योजनाओं का मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया शिलान्यास


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को गढ़वा प्रखंड में 90 लाख, पांच हजार रुपए की लागत से बनने वाली 20 योजनाओं का शिलान्यास किया। मंत्री ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में विधायक मद से बनने वाली पीसीसी, चौपाल एवं चबुतरा का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पूरे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। गढ़वा वासियों का विकास का सपना अब पूरा होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कैसे किया जाता है इसका पूरे झारखंड के लिए वे उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। मंत्री ने कहा कि विधायक मद का पैसा जनता का पैसा है। इसे जनता के बीच उनके उपयोग के लिए खर्च किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी विधायक मद का आज एक भी काम दिखाई नहीं पड़ रहा है। परंतु अब प्रत्येक गांव में विधायक मद की राशि से किया गया विकास कार्य लंबे समय तक दिखाई पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि गढ़वा की जनता ने मुझे जो प्यार एवं स्नेह दिया है वे इसे कभी भुला नहीं सकते हैं। जनता का जो कर्ज मेरे ऊपर है इसे हम क्षेत्र का विकास करके चुकता करने का प्रयास करेंगे। मंत्री ने कहा कि जनता सेवा एवं विकास कार्य करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए। पहले लोग विधायक निधि को अपने पॉकेट का पैसा समझते थे, परंतु अब ऐसा नहीं होगा। यह जनता का पैसा है जनता के लिए ही खर्च होगा। मंत्री ने प्रखंड के प्रतापपुर, पिपरा, महुलिया, ओबरा, हूर, पिपरा खुर्द, सीदे खुर्द, दुबे मरहटिया, कल्याणपुर, बघौता, नवादा, करुआ कला, बेलचंपा, तिलदाग एवं करचा में पीसीसी पथ, कुशमाहा व परिहारा में चौपाल तथा हंसकेर व बीरबंधा में चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दूबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता, आशुतोष पांडेय, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग कंचन साहू, रंथा नायक, इमाम हुसैन, अभिषेक धर दुबे, गुंजन धर दुबे, चंदा देवी, अजय ठाकुर, शीला तिवारी, आलमगीर आलम, दिलीप गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play