खेल मंत्रालय, झारखंड सरकार ने "झारखंड स्पोर्ट पोर्टल" के तहत खिलाड़ियों का डाटाबेस तैयार करने का दिया निर्देश
गढ़वा : जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने बताया कि खेल मंत्रालय, झारखंड सरकार द्वारा "झारखंड स्पोर्ट पोर्टल" के तहत खिलाड़ियों का डाटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें पंजीकरण कर झारखंड सरकार के खेल संबंधित योजनाओं जैसे सीधी नियुक्ति, छात्रवृत्ति आदि का लाभ लिया जा सकता है। साथ ही खेल से संबंधित सभी जानकारियां यहां से प्राप्त की जा सकती हैं।
ऐसे में जिला खेल पदाधिकारी श्री पोद्दार ने खिलाड़ियों को "झारखंड स्पोर्ट पोर्टल" के लिंक
sports.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवाने की बात कही, जिससे गढ़वा जिले के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले सभी प्रतिभावान खिलाड़ी सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें।