भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के महुंगाई गांव के ग्रामीणों ने बकरी चोर को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया। भंडरिया पुलिस मामला दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार महूगांई गांव में पशुपालकों की खस्सी बकरी प्रतिदिन की तरह खेत मेंचर रही थी। जंगल किनारे चोर लोग छुप कर बैठे हुए थे, जैसे जंगल किनारे बकरी चरती हुई आई, उस बकरी पकड़ कर भागने लगे। ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर कर चोर को पकड़ लिया।
मौके पर भंडरिया पुलिस पहुँच गई। चोर को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन खस्सी बकरी चोरी की घटना घट रही थी। चोरों का ग्रुप बना था। अब सभी चोर की पहचान की जा रही है।