रमना : थाना क्षेत्र के बुलका गांव निवासी बिगन भुइया का 22 वर्षीय पुत्र रमोद कुमार की मौत चेन्नई में हो गयी है।
जानकारी के अनुसार रमोद दो माह पूर्व ही गांव के अन्य युवकों के साथ मजदूरी करने चेन्नई गया था। वह वहां एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सरिया सटरिंग का काम करता था। तीन दिन पहले अचानक तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।गुरुवार को कम्पनी के सहयोग से एम्बुलेंस की व्यवस्था कर शव को घर लाया गया। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। वहीं रमोद के मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। विदित हो कि रमोद अपने परिव्सर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।
उसके पिता दातुन बेचकर किसी प्रकार परिवार का पेट पालते थे।
इधर घटना की सूचना पाकर मृतक के घर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि रूपनारायन यादव और मुखिया उर्मिला देवी ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधते हुए हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया है।
मौके पर योगेंद्र सिंह, मुकेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।