गढ़वा : जिला अंतर्गत कांडी थाना के सनपुरवा निवासी प्रदीप यादव की 40 वर्ष की पत्नी का अपने ही स्कॉर्पियो के रौंदने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के संबंध में प्रदीप यादव ने बताया कि कल हमने नया ट्रैक्टर लिया था। इसी का पूजा पाठ के लिए सतबहिनी मंदिर गए हुए थे। पूजा कर वापस आने के क्रम में सतबहिनी में ही एक दुकान के पास रुके हुए थे। तभी हमारा ही स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने हमारी पत्नी को सामने से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घायल को तत्काल उठाकर मझिआंव उप स्वास्थ्य केंद्र में लाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।