गढ़वा : गढ़वा जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौबे की उपस्थिति में आज रंका के विश्रामपुर में भाजयुमो रंका दक्षिणी मंडल का विस्तार मंडल अध्यक्ष बलराम यादव की अध्यक्षता में किया गया।
जिसमें अमित कुमार शर्मा, राजेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष, उदय यादव, मनोज ठाकुर महामंत्री, देवेंद्र सिंह और मिथुन कुमार मांझी को मंत्री बनाया गया। जबकि अखिलेश कुजूर को कोषाध्यक्ष बनाया गया, संजय गुप्ता आईटी सेल संयोजक, विजय सिंह मीडिया प्रभारी, देवेंद्र सिंह सोशल मीडिया प्रभारी सहित 15 कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए।
इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि आज भाजयुमो रंका दक्षिणी मंडल का विस्तार हुआ है और यह टीम बहुत ही मजबूत टीम है।
इस मौके पर कार्यक्रम में रंका उतरी जिला परिषद मुरारी यादव, उदय कुमार प्रजापति, नवल किशोर ठाकुर, संतोष तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।