गढ़वा : झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विधायक निधि से 2 करोड़, 72 लाख, 39 हजार, 800 सौ रुपए की 60 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान किया है। जल्द ही मंत्री इन सभी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि विधायक निधि से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा प्रखंड में 20, मेराल प्रखंड में 17, रंका प्रखंड में 14, चिनिया प्रखंड में पांच तथा डंडा प्रखंड में तीन योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है। जल्द ही सभी योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। मंत्री ने कहां की विधायक निधि के पूरी राशि का सत प्रतिशत सदुपयोग होगा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विधायक निधि की योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा।
प्रत्येक गांव में योजनाएं दी जाएगी। योजनाओ का कार्य गुणवत्ता पूर्ण किया जाएगा जो लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि अब पुरानी परंपरा व संस्कृति बदल चुकी है। विधायक निधि का कार्य कागज पर नहीं बल्कि धरातल पर होगा। यहां का कार्य पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय होगा। कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक निधि से जो भी विकास कार्य होगा, क्षेत्र की जनता लंबे समय तक उसका उपयोग करेगी। जनता का पैसा जनता के विकास कार्यों में लगाया जाएगा। पहले लोग विधायक निधि का सिर्फ नाम सुनते थे, अब काम दिखेगा। सभी कार्यों का पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक निगरानी करेंगे।