whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27169720
Loading...


मंत्री ने मेराल में किया 17 योजनाओं का शिलान्यास, कहा विधायक मद की राशि का अब नहीं होगा दुरुपयोग

location_on गढ़वा access_time 01-Apr-21, 05:08 PM visibility 671
Share



मंत्री ने मेराल में किया 17 योजनाओं का शिलान्यास, कहा विधायक मद की राशि का अब नहीं होगा दुरुपयोग


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक सह झारखंड प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरुवार को मेराल प्रखंड में विधायक निधि की 17 योजनाओं का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। प्रखंड के पंचायतों में एक-एक पक्की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय के मेराल पूर्वी पंचायत के मुड़ल टोला स्थित यूरिया नदी श्मशान घाट पर शेड निर्माण से किया गया। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में ग्रामीणों की मांग पर उनकी सुविधा के लिए पक्की योजनाओं का निर्माण कराया जा जा रहा है। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर ऐसा कार्य कराने का निर्णय लिया गया है जिसकी उपयोगिता लंबे समय तक बनी रहे।
इसके तहत मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पीसीसी सड़क, चौपाल, श्मशान घाट पर शेड एवं कलवर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक मद की चार करोड़ रूपये से विधानसभा क्षेत्र के सभी 73 पंचायतों में दीर्घकालिक महत्व की योजनाओं का चयन कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंत्री ने नाम लिए बगैर पूर्व विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 साल तक विधायक निधि का एक भी योजना धरातल पर नहीं उतरा है। विधायक मद की राशि का दुरुपयोग किया है। परंतु अब संस्कृति बदल गई है। विधायक मद की एक-एक पैसे का सदुपयोग होगा। शिलान्यास कार्यक्रम के तहत तेनार, लोवादाग, गेरुआ, हासनदाग, करकोमा, ओखारगड़ा पूर्वी एवं पश्चिमी तथा विकताम पंचायत में पीसीसी सड़क, मेराल पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत में श्मशान घाट पर शेड, संगबरिया एवं दुलदुलवा में चबूतरा, तिसरटेटुका में कलवर्ट तथा अरंगी पंचायत के कुंभी गांव में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
मौके पर बीडीओ गौतम कुमार, सीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, मेराल पूर्वी की मुखिया इंदु देवी, पश्चिमी मुखिया देवी शरण, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर, विनोद तिवारी, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंजली गुप्ता, जिला युवा सचिव अतहर अली, मेराल प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, प्रखंड सचिव राजेश बैठा, विनोद प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि विजय प्रसाद, जेई फिरोज अंसारी, पंचायत सचिव रामनाथ चौधरी, जफीर अंसारी, मो. नियाजउद्दीन, कामेश्वर सिंह, महिला मोर्चा के मेराल प्रखंड अध्यक्ष आराधना सिंह, सचिव रेखा पाठक, जगजीवन राम, विनोद तिवारी, सुदर्शन चौधरी, धनंजय चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, हृदया चौधरी, उमेश चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play