whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27174282
Loading...


सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर अस्पताल भवन वर्षों से है अधूरा

location_on कांडी access_time 31-Mar-21, 10:17 PM visibility 664
Share



सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर अस्पताल भवन वर्षों से है अधूरा


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर 2018 में प्रारम्भ हुए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य आखिर कब होगा पूरा, सबके जेहन में यही सवाल कौंध रहा है। इसका उदघाटन 8 अप्रैल 2018 को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने विधिवत शिलान्यास कर किया था। उन्होंने कहा था कि सवा दो करोड़ की लागत से बनने वाला इस अस्पताल से लोगों को काफी लाभ होगा। किन्तु अब तक भवन भी तैयार नहीं हो सका है, लोगों को लाभ मिलना तो दूर की बात है। यह मामला जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में आधा-अधूरा पड़े एक अस्पताल भवन की। तकरीबन 3 वर्षों से अस्पताल भवन यूं ही अपने नियत स्थान पर खड़ा है। बल्कि यों कहें कि ठीकेदार व विभाग की लापरवाही का आलम यह कि 3 वर्षों में भी निर्माणाधीन अस्पताल पूर्ण रूप से बनकर तैयार नहीं हो सका।
वहीं जो भी निर्माण कार्य अब तक हुआ उसमें भी संवेदक द्वारा घोर लापरवाही व अनियमितता बरती गई है। बरसाती पानी कमरे में ही गिरता है, जिससे छत की मजबूती साफ-साफ देखा जा सकता है। वहीं बात करें ईंट का तो इश्तेमाल किया गया ईंट पुनः इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार द्वारा अस्पताल का टेंडर दिया गया है, इस उद्देश्य से की भवन मजबूत बनाए जाएं। सुविधा उपलब्ध कराई गई है कि तीर्थ स्थल में पहुंचने वाले बीमार श्रद्धालु व ग्रामीण उक्त अस्पताल में इलाज करा सकें। उक्त सभी बातों की जानकारी झामुमो युवा नेता सत्येन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त अस्पताल भवन का निर्माण कार्य 2018 ई. में प्रारम्भ किया गया था।
अब तक भी भवन पूर्ण रूप से बनकर तैयार नहीं हो सका है। उन्होंने संवेदक पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा सबसे निम्न स्तर का ईंट व गिट्टी प्रयोग में लाया गया है। कहा कि उक्त अस्पताल भवन में मजबूती के साथ कार्य नहीं किया गया है, जो जांच का विषय है। उन्होंने कहा बरसाती पानी भवन के छत पर नहीं टिकता है, बल्कि कमरे में ही शंकर भगवान के जटा की तरह पानी टिपकता रहता है। यदि कमरे में ही छत का पानी गिरे तो उक्त भवन बनने से क्या लाभ? उन्होंने कहा कि यदि उक्त भवन की जांच नहीं की गई व संवेदक पर कार्रवाई नहीं की गयी तो इस घटिया निर्माण का शिकायत ऊपर करूँगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play