गढ़वा : थाना क्षेत्र से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कृषि महाविद्यालय के 3 क्वार्टर एवं एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी आवास में कल रात्रि करीब 1:00 बजे चोरी कर रहे दो चोरों को महाविद्यालय में सुरक्षा में तैनात 3 एसआईएस के जवान और दो शिक्षकों ने पकड़ने का प्रयास किया। जिसमें चिनिया रोड निवासी संतोष सोनी पकड़ा गया तथा एक अज्ञात चोर फरार हो गया। इसके लिखित शिकायत महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर अजीत सिंह और डॉक्टर दीपक जायसवाल ने गढ़वा थाना में आवेदन देकर किया है।
चोरी की घटना के बाद डॉ अजीत सिंह ने बताया कि रात्रि में 4 भवनों से गरीब 1200000 का पंखा, बेसिंग नल, बाथरूम नल, सहित अन्य सामान चोरों ने चोरी की है। हम लोग एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिए।
लेकिन एक भागने में सफल रहा। प्रोफेसर ने बताया की महाविद्यालय की सुरक्षा में तैनात एसआईएस के जवान गोविंद कुमार, अशोक कुमार, सुभाष नेपासवान बहादुरी का परिचय देते हुए एक चोर को पकड़ कर पीसीआर को सौंप दिया।
उन्होंने बताया कि इस महाविद्यालय में 12 प्रोफेसर रहते हैं लेकिन सभी होली की छुट्टी में घर गए हैं। हम लोग दो प्रोफेसर यहां हैं। जबकि नाइट ड्यूटी में दो लेडीज गार्ड, और तीन पुरुष गार्ड सुरक्षा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में चाहरदीवारी का होना बहुत ही जरूरी है।
बता दें कृषि महाविद्यालय जुआरियो, शराबियों के अड्डा के लिए हर समय चिन्हित रहा है लेकिन यहां प्रोफेसर और 200 छात्र छात्राएं कृषि का पढ़ाई पढ़ रहे हैं।
इस संबंध में गढ़वा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस एक चोर को पकड़ कर लाई है और प्राथमिकी भी दर्ज हो गया है। चोर को जेल भेजा जाएगा। जबकि जो फरार है उसके लिए छापेमारी किया जा रहा है और सामान भी बरामद किया जाएगा।