whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173325
Loading...


छः प्रखंडों के लिए झामुमो का जागरूकता रथ रवाना

location_on गढ़वा access_time 25-May-20, 05:07 PM visibility 691
Share



छः प्रखंडों के लिए झामुमो का जागरूकता रथ रवाना
हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ रवाना करते जिलाध्यक्ष


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा: सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर के निर्देशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने कोरोना महामारी के प्रति विधानसभा वासियों को जागरूक करने के लिए सभी छ: प्रखंडों में जागरूकता वाहन रवाना किया गया। जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी धीरे-धीरे कम्युनिटी ट्रांसमिशन की ओर बढ़ रहा है। इस परिस्थिति में जिला प्रशासन के सहयोग में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी स्तर भी पहल जारी रखा हुआ है। प्रारंभ से ही क्षेत्र में मास्क, गमछा एवं सैनेटाइजर का वितरण के साथ-साथ लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है। मजदूरों को सहायता एवं लाने का प्रयास तथा उनके लिए लंगर की व्यवस्था की गई है।
मंत्री जी के सौजन्य से जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्र में जाने वाले मजदूरों को निजी वाहन से घर पहुंचाया जा रहा है। देश एवं राज्य को वर्तमान परिस्थिति में और भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रवासी मजदूरों के आगमन के मद्देनजर एवं तीन राज्यों की सीमा से लगे हुए गढ़वा जिला को और भी सतर्क रहने की जरूरत है। जिला प्रशासन, डॉक्टर एवं कोरोना फाइटर की टीम तत्परता व मजबूती से इस बीमारी से निपटने में लगी हुई है। ऐसे में हम सभी राजनीतिक दल एवं आम जनों का भी दायित्व बनता है कि उनकी इस संघर्ष में हम अपना सर्वोत्तम योगदान दें। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य अनीता दत्त, जिला सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजली गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष हेमंत गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष डॉ असजद अंसारी, धिरेंद्र चौबे, उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे, जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, मासूम रजा, नीरज तिवारी, विवेक सिंह, अरविंद पटवा, सदाम हुसैन आदि मौजूद थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play