whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184457
Loading...


मंत्री ने सिटी ग्रीन ई रिक्शा पर 5000 रु सब्सिडी का किया ऐलान

location_on गढ़वा access_time 31-Mar-21, 06:00 PM visibility 658
Share



मंत्री ने सिटी ग्रीन ई रिक्शा पर 5000 रु सब्सिडी का किया ऐलान


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अब सरकार ने भी कदम बढ़ा दिया है। अब सरकार ने भी ई रिक्शा को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। झारखंड सरकार के पेय जल मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गढ़वा में ई रिक्शा को बढ़ावा देने के लिए सिटी ग्रीन ई रिक्शा पर पांच हजार रूपए की सब्सिडी देने की आज घोषणा की है। मंत्री मिथलेश ठाकुर ने आज को गढ़वा के चिनिया रोड में शांति निवास स्कूल के पास ई रिक्शा के पहले शो रूम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा किया कि चिनिया रोड स्थित विहान एंड अद्विक इंटरप्राइजेज से सिटी ग्रीन ई रिक्शा खरीदने वालों को वे अपनी तरफ से पांच हजार रूपए की सब्सिडी देंगे। इसके लिए लाभुक को उनके कार्यालय से एक पत्रक लेना होगा, जो सभी कार्य दिवस पर उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बार सीएनजी पर सब्सिडी की घोषणा की है लेकिन सीएनजी भी प्रदूषण मुक्त नहीं है इसलिए सरकार आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का काम करेगी। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व गढ़वा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने शो रूम खुलने पर गढ़वावशियों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का ही है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से डीजल और पेट्रोल के ऑटो के बजाए ई रिक्शा लेने की अपील की। इस अवसर पर शो रूम के प्रोप्राइटर विकास कुमार ने बताया कि यह ई रिक्शा एक बार चार्ज होने पर 100 किलोमीटर से भी ज्यादा चलेगी। साथ ही यह बैंक और प्राइवेट फाइनेंसर के माध्यम से आसान किश्तों पर उपलब्ध होगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play