गढ़वा : जिला के चिनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह सिवान पर आमने-सामने बाईक के टक्कर से पिता-पुत्र घायल हो गए।
चिनियां थाना के सिगसिगा कला के बीरबल राम व पुत्र राजकुमार राम, बाईक से बरवाडीह मुखिया के यहाँ जाने के क्रम में बरवाडीह सिवान पर सामने से आ रहा बाईक से जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे कि दोनों घायल हो गए। घायल को आस-पास के ग्रामीणों ने उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए रंका उप स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ दोनों का ईलाज चल रहा है।