गढ़वा : बिजली विभाग के कर्मियों से हुई टेलीफोनिक बातचीत के अनुसार आज सुबह 10.30 बजे से बी- मोड ग्रिड से गढ़वा सब स्टेशन तक आने वाली 33 केभी तार में हैवी फाल्ट आने के कारण पूरे गढ़वा जिला यानी पुराना एवं नया 33/11 केभी पीएसएस का विद्युत आपूर्ति बंद है। जिसे दुरुस्त करने एवं फाल्ट ढूंढ़ने में विद्युत विभाग के सारे पदाधिकारी एवं कर्मचारी पेट्रोलिंग में लगे हुए हैं। कर्मियों के कड़ी मसक्कत के पश्चात बी-मोड ग्रिड से फरहटिया सब स्टेशन तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो चुकी है।

फरहटिया सब स्टेशन से गढ़वा के नए एवं पुराने सब स्टेशन के बीच के फाल्ट ढूंढ़ने के क्रम में देखा गया कि स्टेशन रोड में पुष्पा निकुंज घर के समीप बगल से गुजर रहे 33 हजार लाइन पर झालर गिरा दिया गया था।
जिसे यह पूरी समस्या पैदा हुई। कर्मियों द्वारा उस फाल्ट को दुरुस्त कर पुराने सब स्टेशन का लाइन चालू कर दिया गया। बहुत जल्द नए सब स्टेशन का विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।